सासाराम में 10 साल की मासूम पर हैवानियत, पपीते बेचने वाले ने किया दुष्कर्म

by Manu
लखनऊ दुष्कर्म

सासाराम, 23 सितंबर 2025: बिहार के सासाराम से एक ऐसी वारदात सामने आई है जो मानवता को शर्मसार कर देती है। एक 10 साल की नाबालिग बच्ची को पपीते बेचने वाले एक युवक ने बहला-फुसलाकर गोदाम में ले जाकर नृशंस तरीके से दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर लौटी और परिजनों को अपनी व्यथा सुनाई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक हादसा सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के प्रतापगंज मोहल्ले में हुआ। आरोपी की पहचान मोहम्मद शमीम के रूप में हुई है. ये इलाके में पपीते बेचने का काम करता है। बताया जा रहा है कि शमीम ने मासूम को मीठी-मीठी बातों और शायद कुछ खिलाने के लालच देकर गोदाम की ओर ले गया, जहां उसने घिनौना कृत्य अंजाम दिया। बच्ची की चीखें और दर्द परिजनों को जैसे बिजली की तरह चुभ गए। फौरन घरवाले और पड़ोसी जुट गए, आरोपी को खोज निकाला और उसके साथ ऐसा सलूक किया कि वह अधमरा पड़ गया।

ये भी देखे: पटना में 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

You may also like