पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर स्कूटी सवार की हादसे में मौत, पिता की दवा लेने आया था

by Manu
यमुनानगर हादसा

पठानकोट, 30 अक्टूबर 2026: पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सरना ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह 42 निवासी गांव जंड अमृतसर के रूप में हुई है। वह पिता की दवा लेने पठानकोट आया था।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और मृतक के पास मिले दस्तावेजों व मोबाइल के आधार पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही अमृतसर के जंड गांव से रोते-बिलखते परिजन पठानकोट पहुंचे।

थाना सदर पुलिस को दर्ज कराए बयान में मृतक की पत्नी मनवीर कौर ने बताया कि उसकी शादी लगभग 11 साल पहले लखविंदर सिंह के साथ हुई थी। और उनके दो बच्चे हैं।

मनवीर कौर ने बताया कि उसके पति लखविंदर सिंह अपने बीमार पिता जगीर सिंह की दवाई लेने के लिए स्कूटी से अमृतसर से पठानकोट के लिए निकले थे। पत्नी ने बताया कि उसने अपने पति के मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया। उसने बताया कि वह थाना सदर से बोल रहा है। और लखविंदर का एक्सीडेंट होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई है।

उन्हें बताया गया कि सरना ब्रिज से थोड़ा पीछे एक पैलेस के सामने उनकी स्कूटी किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई। हादसे में लखविंदर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी देखे: संगरूर में सड़क हादसा, कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला; 8 की मौत

You may also like