एमएलसी चुनाव में योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP

by Manu
मिशन कर्मयोगी

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2026: यूपी-बिहार के अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र की कुल 28 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। इसमें से सिर्फ एक सीट पर फाइनल परिणाम आना बाकी है। यूपी की 11 सीटों में अब तक छह पर बीजेपी ने जीत हासिल की है जबकि चार पर सपा जीत चुकी है और एक पर आगे है।

बीजेपी एमएलसी चुनाव में वाराणसी सीट नहीं बचा सकी। एमएलसी चुनाव में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपना किला नहीं बचा पाए।

बीजेपी के दिग्गजों में एकमात्र योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से कांटे की टक्कर में बीजेपी जीती। वोटों की गिनती में बड़ा उतार-चढ़ाव होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को 307 मतों से हराया। ध्रुव त्रिपाठी को 14,887 वोट जबकि राजीव यादव को 14,580 वोट मिले।

वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ प्रमोद मिश्रा को 5015 वोटों से हराया। बीजेपी के प्रमोद मिश्रा को कुल 6597 जबकि लाल बिहारी को 11612 वोट मिले।

नितिन नवीन के गढ़ के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड के नीरज कुमार ने आरजेडी के दिलीप राय को हराया। इस सीट पर नीरज कुमार और जन सुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला था।

नागपुर से स्नातक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस नेता अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इससे पहले दिसंबर 2020 में भी उन्होंने नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। अभिजीत वंजारी पेशे से अधिवक्ता और शिक्षाविद् हैं और वो लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। नागपुर आरएसएस का मुख्यालय होने के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी गृह क्षेत्र है।

ये भी देखे: सीजफायर के बाद भी ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – नागरिक तुरंत देश छोड़ें

You may also like