चीन नियंत्रित तिब्बत में फिर भूकंप, तीव्रता 4.7 मापी गई, घरों से निकले लोग

by Manu
Tibet earthquake

तिब्बत, 24 अक्टूबर 2026: चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई है। भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल पड़े। जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र नागकू शहर से 215 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। नागकु वर्तमान में चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रमुख शहर है। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात को इस इलाके में 7 की तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ।

अमेरिकी एजेंसी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक शनिवार सुबह आए ताजा भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई है। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत में शनिवार सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर यह भूकंप के झटके महसूस हुए। धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई पर यह भूकंप आया और इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।

ये भी देखे: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, आपदा कंट्रोल रूम ने की पुष्टि

You may also like