एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार 30 गोल्ड मेडल सहित कुल 114 मेडल

by Manu
Asian para games 2026

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों ने 30 गोल्ड 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल जीते। पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। पहली बार भारत ने 30 गोल्ड मेडल का आंकड़ा छुआ।

इससे पहले एशियन पैरा गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले संस्करण में रहा था। 2022 के हांगझू पैरा एशियन गेम्स जो कोरोना के कारण 2023 में हुए थे उनमें भारत ने 27 गोल्ड समेत कुल 108 मेडल जीते थे। इस संस्करण में भारत ने इस आंकड़े को पार कर इतिहास रच दिया। इसमें भारत ने 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

30 गोल्ड के साथ मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा। पहले नंबर पर चीन रहा जिसने 204 गोल्ड मेडल जीते। चीन ने 115 सिल्वर और 108 ब्रॉन्ज भी जीते। जापान 63 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 45 गोल्ड के साथ उज्बेकिस्तान तीसरे नंबर पर रहा।

भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड पैरा एथलेटिक्स में जीते। इसमें भारत ने 22 गोल्ड 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज यानी कुल 65 मेडल जीते। पैरा आर्चरी और पैरा बैडमिंटन में तीन-तीन गोल्ड आए। दो गोल्ड मेडल पैरा शूटिंग में आए।

ये भी देखे: सुमित अंतिल ने पैरा एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतकर खिताब बचाया, भारत ने तीनों पदक अपने नाम किए

You may also like