जियो IPO को 21 गुना बोलियां मिलीं, एक करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO

by Manu
Jio IPO

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2026: देश का सबसे बड़ा IPO जियो प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन का आज 23 अक्टूबर को आखिरी दिन रहा। ये आईपीओ 21 गुना भरा है। संस्थागत निवेशकों का कोटा 67 गुना और रिटेल पोर्शन 2.7 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

यह एक करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO भी बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था जिसके आईपीओ को लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे।

IPO पहले दिन यानी 21 अक्टूबर को ही 3.02 गुना भर गया था। 19.75 करोड़ शेयरों के बदले 59.68 करोड़ शेयरों की मांग आई थी। दूसरे दिन की शुरुआत में संस्थागत निवेशकों की भारी बिडिंग की वजह से यह आंकड़ा 3.50 गुना के पार पहुंच गया।

जियो के एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये है। आम निवेशक को शेयर खरीदने के लिए कम से कम 13428 रुपये लगाने होंगे। जबकि अधिकतम 14 लॉट यानी 168 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1.87 लाख रुपये लगेंगे।

ये भी देखे: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ पहले 1 घंटे में पूरा सब्सक्राइब, 22% रिटर्न संभव

You may also like