पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदलने की संभावना, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

by Manu
मौसम विभाग

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में आज 24 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। पंजाब में दो दिन कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 11 जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 20 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान अब सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर तरनतारन कपूरथला जालंधर फिरोजपुर मोगा लुधियाना बरनाला मानसा संगरूर और पटियाला में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदला, पठानकोट में ओले गिरे, कई जिलों में तेज बारिश

You may also like