बहबल कलां गोलीकांड मामले में आज एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे सुखबीर बादल, वकील पहुंचे

by Manu
Sukhbir Badal

चंडीगढ़, 11 सितंबर 2026: बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल आज एसआईटी के समक्ष पेश नहीं होंगे। उन्हें सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित एसआईटी मुख्यालय बुलाया गया था लेकिन अभी तक वह नहीं पहुंचे। उनके वकील व सीनियर नेता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर और बंटी रोमाना सेक्टर-32 स्थित पुलिस इंस्टीट्यूट में पौने 11 बजे पहुंच गए थे।

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता रणबीर सिंह ढीढ़सा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल के बीच समझौता हो रहा है। भाजपा ने कहा है कि वह एसआईटी के सामने पेश न हों उन्हें पार्टी की तरफ से बचा लिया जाएगा।

ये भी देखे: बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT के सामने पेश हुए सुखबीर सिंह बादल

You may also like