यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी

by Manu
इंडस्ट्री कनेक्ट बेंगलुरु

बेंगलुरु, 08 सितंबर 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में रोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बेंगलुरु में आयोजित इंडस्ट्री कनेक्ट बेंगलुरु-2026 में उद्योग जगत के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें किसानक्राफ्ट के साथ हुआ समझौता प्रमुख है। इसके माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार के वास्तविक अवसरों से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने उद्योगों और इंडस्ट्री एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है। युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप रोजगार योग्य बनाना भी है। इसके लिए उद्योगों के साथ लगातार संवाद जरूरी है।

प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि इंडस्ट्री कनेक्ट का उद्देश्य देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में उपलब्ध और संभावित रोजगार के अवसरों की पहचान करना है। उद्योगों की वर्तमान व भविष्य की मानव संसाधन जरूरतों को समझना भी इसका मकसद है।

बेंगलुरु में आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग एयरोस्पेस लॉजिस्टिक्स हेल्थकेयर हॉस्पिटैलिटी रिटेल और ई-कॉमर्स सहित कई क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं हैं।

ये भी देखे: सीएम योगी बोले – यूपी अब स्टार्टअप हब बन रहा, युवा नौकरी देने वाले बन रहे

You may also like