सज्जन कुमार के भोग में 3 भाजपा सांसदों के शामिल होने को लेकर AAP का पंजाब में प्रदर्शन

by Manu
आप PROTEST

चंडीगढ़, 02 सितंबर 2026: सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के भोग में 3 भाजपा सांसदों के शामिल होने को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने 4 शहरों में प्रदर्शन किया। लुधियाना जालंधर अमृतसर और बठिंडा में आप के वर्करों ने भाजपा का दफ्तर घेरने की कोशिश की।

लुधियाना में आप के वर्करों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। वह भाजपा के दाना मंडी स्थित ऑफिस की तरफ बढ़े तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनकी पुलिस से हल्की धक्कामुक्की भी हुई। जब वे भाजपा ऑफिस पहुंचे तो भाजपा वर्कर भी सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे को चैलेंज करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भाजपा वर्करों को दफ्तर के अंदर ही रोककर टकराव टाला।

जालंधर में आप के वर्कर भाजपा इंचार्ज डॉ. सतीश पूनिया के पहुंचने से पहले उनके कार्यक्रम वाली जगह लॉयंस क्लब पहुंच गए। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर दी। आप वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। उन्हें क्लब के बाहर ही रोक दिया।

अमृतसर में आप के वर्कर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर का घेराव करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने आप वर्करों को बैरिकेड पर ही रोक दिया।

ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं

You may also like