जालंधर, 31 अगस्त 2026: जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को थाने का प्रभार सौंपा गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
थाना क्षेत्र में बढ़ती गैंगवार और गैंगस्टरों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न होने के चलते जय इंद्र को हटाया गया है। यह भी चर्चा है कि नशा तस्करों और गैंगस्टरों से कथित लिंक के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई।
इससे पहले भी घर में बुलाकर बच्ची की हत्या के मामले को लेकर SHO जय इंद्र चर्चा में आए थे। उस समय लोगों के विरोध के बाद तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ने एएसआई मंगतराम और एक अन्य पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया था।
वहीं बस्ती बावा खेल क्षेत्र में सक्रिय फतेह गैंग के खिलाफ भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि आप नेता और जालंधर के मेयर के कार्यक्रम के दौरान इसी गैंग के सदस्यों ने देवी तालाब मंदिर में ईंट-पत्थर बरसाए थे। मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे थे।
ये भी देखे: अमेरिका के खुलासे के बाद 4 लाख डॉलर फिरौती केस में SHO टांडा सस्पेंड, लाइन हाजिर