काठमांडू, 31 अगस्त 2026: नेपाल के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए ताजा जानकारी के मुताबिक बाढ़ में अब तक 903 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 4247 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया है। वहीं घायलों की संख्या 267 है। वहीं चीन ने अब तक 16 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। साथ ही 500 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी भी दी है।
राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने बताया कि नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद कम से कम 933 जलविद्युत परियोजना कर्मचारी सुरंगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
नेपाल के मध्य हिस्से में रविवार सुबह त्रिशूली नदी में फिर बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में एक सस्पेंशन ब्रिज यानी झूला पुल बह गया। यह पुल गंडकी प्रांत के गोरखा जिले की गंडकी ग्रामीण नगरपालिका-8 के घ्यालचोक को पृथ्वी राजमार्ग के पास स्थित चरौंदी से जोड़ता था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ करीब तीन घंटे तक रही। इस दौरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुल बह गया। बाढ़ में पुल बह जाने के बाद गंडकी ग्रामीण नगरपालिका-7 और 8 के लोगों का पृथ्वी राजमार्ग से संपर्क टूट गया है।
ये भी देखे: नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 600 से ज्यादा हुई, तिब्बत में झील का जलस्तर फिर चढ़ा