4
दिल्ली, 31 अगस्त 2026: दिल्ली प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) का ड्राफ्ट रोल 31 अगस्त 2026 सोमवार को जारी कर दिया गया। राज्य के 13 जिलों में एसआईआर की प्रक्रिया बीते करीब 2 महीनों से चल रही थी।
एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम है या नहीं यह जानने के लिए आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली यानी CEODELHI की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां एसआईआर ड्राफ्ट रोल संबंधित एक पेज खुलेगा। यहां आपको अपना जिला, विधानसभा और भाषा चुनकर कैप्चा डालने के बाद ड्राफ्ट के पीडीएफ चेक कर सकते हैं।
अगर आप सिर्फ अपना नाम देखना चाहते हैं तो ईपीआईसी संख्या, राज्य का नाम चुनने के बाद कैप्चा डालकर चेक कर सकते हैं।
ये भी देखे: दिल्ली में सड़कें अब स्मार्ट और डस्ट-फ्री बनेंगी, PWD, CRRI और SPA के बीच समझौता