उत्तराखंड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

by Manu
पुष्कर सिंह धामी

चंडीगढ़, 31 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इसका लाभ प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा। योजना से विशेष रूप से पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को राहत मिलेगी।

धामी सरकार इससे पहले भी महिला सशक्तीकरण को लेकर कई योजनाएं लागू कर चुकी है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी, एकल महिला स्वरोजगार और महालक्ष्मी किट जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षित एवं आरामदायक परिवहन सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित करने की घोषणा की गई है।

लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी तीन लाख से अधिक महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। अब महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा दो लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये की जाएगी।

ये भी देखे: पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में AAP तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

You may also like