चंडीगढ़, 16 जुलाई 2026: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण के बाद चंडीगढ़ में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। निर्वाचन अधिकारियों ने 66,146 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए हैं।
इनमें ज्यादातर वे मतदाता शामिल हैं जो चंडीगढ़ छोड़ चुके हैं। कुछ मतदाता घर पर नहीं मिले जबकि कई की मौत हो चुकी है। टीम को करीब ढाई हजार डुप्लीकेट मतदाता भी मिले।
निर्वाचन आयोग 21 जुलाई को मतदाता सूची का पहला ड्राफ्ट जारी करेगा। इस ड्राफ्ट में केवल 4,50,324 मतदाताओं के नाम रहेंगे। अभी चंडीगढ़ में कुल 5,16,470 मतदाता हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा पुरी ने बताया कि SIR अभियान के दौरान सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए गए थे। इनमें से 4,50,324 मतदाताओं ने फॉर्म जमा कर दिए जबकि 66,146 लोगों ने निर्धारित समय में फॉर्म वापस नहीं किया।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि पात्र मतदाता अपना नाम दोबारा सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके लिए 20 अगस्त तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
ये भी देखे: चंडीगढ़ SIR-2026: एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी, चुनाव विभाग देगा जानकारी