नई दिल्ली, 15 जुलाई 2026: अमेरिकी एजेंसियों ने गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरअसल, FBI ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपनी Most Wanted List में शामिल कर लिया है। FBI के अनुसार, गैंगस्टर नीतीश कौशल सिंडिकेट हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, रंगदारी, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसी वारदातों में शामिल रहा है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, जग्गू भगवानपुरिया गैंग का ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप की शुरुआत पंजाब से हुई और इसका नेटवर्क अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई देशों तक फैला हुआ है। आरोप है कि नीतीश कौशल ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, हमला और अन्य हिंसक वारदातों को अंजाम दिया है।
25 जून, 2026 को अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की संघीय अदालत ने नीतीश कौशल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस पर Racketeer Influenced and Corrupt Organizations Conspiracy के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले, FBI के Operation Hard Ball के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी और कार्रवाई की गई थी।
अमेरिकी एजेंसियां अब जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही हैं।
ये भी देखे: FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चलाया अब तक का सबसे बड़ा अभियान, 20 गिरफ्तार