पटना, 15 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।
बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग में फैसलों की जानकारी दी जाएगी।
पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। इनमें परिवहन, शहरी विकास, कृषि, ऊर्जा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल थे।
कैबिनेट ने बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए चार हाई-स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी थी। इसके तहत पटना-गया, पटना-मुजफ्फरपुर, पटना-बेगूसराय और पटना-आरा के बीच रैपिड रेल चलाई जाएगी।
इस परियोजना के लागू होने से शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग दो-तिहाई तक कम होने का अनुमान है।
सरकार ने पटना, सोनपुर, गया और मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।
इन टाउनशिप में सड़क, पेयजल, बिजली समेत सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और फसलों का डिजिटल सर्वे कराने के लिए डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत 154 करोड़ रुपये की योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।
ये भी देखे: बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम 5:30 बजे, कई बड़े फैसलों की उम्मीद