टोहाना में एसीबी का बड़ा एक्शन, बिजली निगम के 2 कर्मचारी और 1 अप्रेंटिस रिश्वत लेते गिरफ्तार

by Manu
acb haryana

टोहाना, 15 जुलाई 2026: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने टोहाना में बिजली निगम कार्यालय में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो स्थायी कर्मचारियों और एक अप्रेंटिस को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में एचकेआरएन के तहत कार्यरत एएलएम विनोद कुमार, एलडीसी सत्यनारायण और अप्रेंटिस कर्ण खोबड़ा शामिल हैं।

एसीबी प्रभारी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फतेहपुरी गांव के निवासी बलजिंदर सिंह ने ट्यूबवेल मीटर कनेक्शन का नाम ट्रांसफर कराने के लिए इन कर्मचारियों से संपर्क किया था। आरोपियों ने इस काम के बदले 12 हजार रुपये रिश्वत मांगे।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता से तय राशि दिलवाई गई और जैसे ही अप्रेंटिस कर्ण खोबड़ा ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। बाकी दोनों कर्मचारियों को भी उसी समय गिरफ्तार किया गया।एसीबी की टीम अब तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी देखे: फतेहाबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत लेते ट्रेजरी क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

You may also like