राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच, पद की दौड़ में शामिल

by Manu
Rahul Dravid

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2026: टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं। ब्रेंडन मैकुलम के पद छोड़ने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) संभावित उम्मीदवारों पर विचार कर रहा है जिसमें द्रविड़ का नाम भी प्रमुखता से शामिल है।

डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ उन चुनिंदा कोचों में शामिल हैं जिन पर ECB गंभीरता से विचार कर रहा है। इस लिस्ट में एंडी फ्लावर, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जस्टिन लैंगर जैसे नाम भी हैं।

रविवार 12 जुलाई को ECB ने ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट कोच पद से हटाने की औपचारिक जानकारी दी थी।

द्रविड़ की स्ट्रैटेजिक कोचिंग, खिलाड़ियों को विकसित करने की क्षमता और लंबी अवधि की सोच उन्हें इस पद के लिए मजबूत दावेदार बनाती है। 53 वर्षीय द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने 2024 टी-20 विश्व कप जीता था। टीम 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंची थी।

ये भी देखे: 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा भारत, 3-0 से पिछड़ा

You may also like