6
चंडीगढ़, 26 मई 2026: केंद्र सरकार के बाद हरियाणा सरकार ने भी ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख बदल दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा कि अब 27 मई के बजाय 28 मई को राजपत्रित अवकाश रहेगा।
विभाग ने अपनी पिछली अधिसूचना में संशोधन करते हुए यह फैसला लिया है। मुख्य सचिव की ओर से नई अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस बदलाव के बाद अब सरकारी कार्यालयों, स्कूलों-कॉलेजों और अन्य संस्थानों में 28 मई को छुट्टी रहेगी।
ये भी देखे: पंजाब सरकार का फैसला, बकरीद की गजटेड छुट्टी 27 मई के जगह 28 मई को होगी