3
दिल्ली, 07 अप्रैल 2026: दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर मंगलवार सुबह असम पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस पवन खेड़ा से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, दो दिन पहले रविवार को पवन खेड़ा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर तीन देशों (मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE) के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था।
इस आरोप पर हिमंता बिस्वा सरमा ने तीखा पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा आधारहीन और झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि 48 घंटे के अंदर खेड़ा पर मानहानि का केस किया जाएगा।
हिमंता की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने सोमवार को इस मामले में FIR भी दर्ज कराई थी।
ये भी देखे: पवन खेड़ा पर दो वोटर कार्ड रखने का आरोप, चुनाव आयोग से जांच की मांग