चंडीगढ़, 07 अप्रैल 2026: पंजाब सरकार ने चार साल बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) के पद पर रेगुलर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार अब 14 सीनियर IPS अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजी है।
इस पैनल में वर्तमान कार्यवाहक DGP गौरव यादव (1992 बैच) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और पंजाब को नया नियमित DGP मिल जाएगा।
1992 बैच
गौरव यादव (वर्तमान कार्यवाहक DGP)
शरद सत्या चौहान
कुलदीप सिंह
हरप्रीत सिंह सिद्धू
1993 बैच
गुरप्रीत कौर देव
जितेंद्र कुमार जैन
शशि प्रभा द्विवेदी
1994 बैच
सुधांशु शेखर श्रीवास्तव
प्रवीण कुमार सिन्हा
अमरदीप सिंह राय
वी. नीरजा
अनिता पुंज
नरेश कुमार
राम सिंह
बता दें कि 1989 बैच के सामंत गोयल ने इस पद के लिए अपनी अनिच्छा जता दी है। वहीं अर्पित शुक्ला और ईश्वर सिंह अपनी सेवानिवृत्ति के करीब होने के कारण दौड़ से बाहर हैं।
ये भी देखे: पंजाब सरकार द्वारा DGP प्रमोट किए गए 8 IPS अधिकारियों को सौंपा विभाग