पटना में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को ‘Future CM of Bihar’ बताते हुए पोस्टर लगे

by Manu
निशांत कुमार

पटना, 04 अप्रैल 2026: बिहार की राजनीति में इन दिनों नए चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजधानी पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार को साफ तौर पर “Future CM of Bihar” के रूप में पेश किया गया है।

पोस्टरों पर लिखे स्लोगन “अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार” से साफ संकेत मिलता है कि जदयू के अंदर नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोर पकड़ रही है।

इन पोस्टरों में सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि “विकसित बिहार-2040” का विजन भी दिखाया गया है। इससे लगता है कि पार्टी के भीतर नई पीढ़ी को आगे लाने और भविष्य की रणनीति तैयार करने की सोच पर काम चल रहा है।

ये भी देखे: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कल जदयू ज्वाइन करेंगे, पटना में लगे स्वागत के पोस्टर

You may also like