4
होशियारपुर, 04 अप्रैल 2026: पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर इलाके के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान तरुणदीप सिंह (17 वर्ष) पुत्र ओंकार सिंह, निवासी गांव रसूलपुर के रूप में हुई है। तरुणदीप 10वीं कक्षा पास कर चुका था और स्कूलों की छुट्टियों के कारण टूर्नामेंट खेलने गया था।
घटना शनिवार दोपहर करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुई। गांव के सरपंच ने बताया कि 11 युवक पास के गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रहे थे। अचानक मौसम खराब हो गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। युवक खेलते रहे। इसी दौरान अचानक बिजली गिर गई।
ये भी देखे: पंजाब में आसमानी बिजली का कहर, लाखों का फसल जलकर राख