नई दिल्ली, 18 फ़रवरी 2026: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबोटिक डॉग प्रेजेंटेशन को लेकर हुए विवाद के बाद यूनिवर्सिटी को बड़ा झटका लगा है। सरकारी सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी को समिट के एक्सपो एरिया से तुरंत स्टॉल खाली करने के लिए कहा गया है।
यह कार्रवाई तब हुई जब एक वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि ने अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित बताए गए रोबोट डॉग ‘ओरियन’ को दिखाया। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे चीनी कंपनी यूनिट्री (Unitree) का कमर्शियल मॉडल Go2 बताया। यूनिट्री Go2 रोबोट भारत में ऑनलाइन 2 से 3 लाख रुपये में उपलब्ध है और यह चीन में बना हुआ है।
यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी दावा नहीं किया कि रोबोट खुद बनाया है। यह यूनिट्री से खरीदा गया था और छात्रों के लर्निंग टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह AI इकोसिस्टम के डेमो के लिए था, लेकिन वीडियो में दिए गए दावों से गलतफहमी हुई।
ये भी देखे: फरवरी में भारत की यात्रा पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, AI समिट में होंगे शामिल