चंडीगढ़, 09 फ़रवरी 2026: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। डीजीपी गौरव यादव ने करीब 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। इन लाइसेंसों की दोबारा जांच होगी। नियमों में कोई खामी मिलने पर उन्हें तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
रविवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब को अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क से पूरी तरह मुक्त करना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू हो चुकी है। पुलिस अब वरिष्ठ अधिकारियों के कामकाज की भी गहन समीक्षा करेगी। इससे कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
डीजीपी ने हालिया ऑपरेशन “प्रहार” के पहले चरण का ब्योरा दिया। यह अभियान 20 जनवरी से शुरू हुआ था। अब तक पुलिस ने 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया है। 2,973 लोगों के खिलाफ एहतियाती हिरासत की कार्रवाई हुई। पूछताछ के बाद 5,413 लोगों को रिहा भी किया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए करीब 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
ये भी देखे: लक्की ओबेरॉय हत्याकांड: जालंधर पहुंचे डीजीपी गौरव यादव, पाकिस्तान का किया जिक्र