जीरकपुर, 27 जनवरी 2026: Zirakpur News: पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पटियाला रोड पर फौजी ढाबा के पास सब्जी मंडी इलाके में बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर उसकी लाइसेंसी बंदूक लूट ली। हमला इतना तेज था कि गार्ड के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के दौरान गार्ड अपनी ड्यूटी पर तैनात था। अज्ञात हमलावर अचानक वहां पहुंचे और गार्ड पर हमला बोल दिया। उन्होंने उसके सिर पर जोरदार वार किया। गार्ड जमीन पर गिरते ही बदमाश उसकी बंदूक छीनकर मौके से फरार हो गए। आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल गार्ड को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सिर में गहरी चोट की पुष्टि की। इलाज जारी है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर बदमाशों की तलाह की जा रही है।
ये भी देखे: पंचकूला के होटल स्विस लाज में जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 17 लोग गिरफ्तार