मोहाली, 19 जनवरी 2026: पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था।
डॉक्टरों ने एहतियातन एंजियोग्राफी समेत कई जांचें कीं। सभी रिपोर्ट्स सामान्य आईं। डॉक्टरों ने उन्हें केवल आराम की सलाह दी। इसके बाद अस्पताल ने छुट्टी दे दी। सुनील जाखड़ अब घर लौट चुके हैं।
इस घटना से पहले सुनील जाखड़ को सुबह 10 बजे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी। वे भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले थे। तबीयत बिगड़ने के कारण कार्यक्रम रद्द हो गया। उनकी जगह भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए कई सीनियर नेता