मुजफ्फरपुर में भीषण ठंड के बीच रूम हीटर तापते वक्त लगी आग, बुजुर्ग बुरी तरह झुलसे

by Manu
room heater fire

मुजफ्फरपुर, 27 दिसंबर 2025: जिले में जारी कड़ाके की ठंड के बीच सकरा थाना क्षेत्र में रूम हीटर से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। फरीदपुर गांव (रजिस्ट्री गेट के पास) में 62 वर्षीय रामनाथ सिंह रूम हीटर तापते समय अचानक आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में वे बुरी तरह झुलस गए हैं।

जानकारी के अनुसार रामनाथ सिंह घर में अकेले थे। वे रूम हीटर के पास बैठकर ताप रहे थे। अचानक हीटर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका बेड भी जलने लगा। रामनाथ सिंह की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और हीटर को हटाया, लेकिन तब तक रामनाथ बुरी तरह झुलस चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझाया। झुलसे हुए रामनाथ को तुरंत स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी देखे: मुजफ्फरपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में यूनुस का पुतला दहन

You may also like