फिरोजपुर में 3.30 लाख की ठगी, दुबई भेजने के झांसे में जाली वीजा-टिकट देकर ठगा

by Manu
ठगी

फिरोजपुर, 27 दिसंबर 2025: जालंधर में एक युवक को दुबई भेजने का झांसा देकर 3 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में फिरोजपुर सिटी थाने की पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इंग्लिश हेल्पलाइन इमीग्रेशन सेंटर के मालिक अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी सिटी फिरोजपुर सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुदई शरणजीत उर्फ बब्बू (कसूरी गेट, फिरोजपुर शहर निवासी) ने लिखित शिकायत (यूआईडी नंबर 700520) दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि अभिषेक ने दुबई भेजने का झांसा देकर पहले ऑनलाइन गूगल पे से 75 हजार रुपये लिए। इसके बाद बाकी 2 लाख 55 हजार रुपये नकद हासिल किए।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने कुल 3 लाख 30 हजार रुपये लेकर उसे जाली वीजा और जाली टिकट थमा दिए। दुबई भेजने का वादा पूरा नहीं किया।

डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद अभिषेक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल एक्ट 2014 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जांच आगे बढ़ रही है।

ये भी देखे: लुधियाना में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर 1.40 करोड़ की ठगी, टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका भेजा

You may also like