योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा – ”राष्ट्र की आत्मा संस्कृति में बसती है….”

by Manu
योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आर्थिक और आध्यात्मिक लाभ पर बयान दिया

लखनऊ, 18 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है। अगर संस्कृति को अलग कर दिया जाए तो राष्ट्र बेजान हो जाता है। अपनी पहचान खो देता है।

योगी भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे मनुष्य की आत्मा शरीर छोड़ दे तो शरीर निस्तेज हो जाता है। वैसे ही राष्ट्र से संस्कृति अलग हो जाए तो वह खंडहर बन जाता है।

मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति को सनातन बताया और कहा कि भारत की कला स्वर और लय ने विषम परिस्थितियों में भी निरंतरता बनाए रखी। इसी वजह से सनातन संस्कृति विश्व में स्थापित हो सकी।

योगी ने कलाकारों की तारीफ की। कहा कि कला ईश्वरीय गुण है। इसकी अवमानना नहीं करनी चाहिए। किसी भी विधा से जुड़े कलाकार को प्रोत्साहित करना चाहिए। यह अवसर हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी देखे: माघ मेला-2026 का आधिकारिक लोगो जारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जारी

You may also like