कर्नाटक कांग्रेस में सिद्धारमैया vs डीके शिवकुमार, डीके खेमे के मंत्री-विधायक दिल्ली पहुंचे

by Manu
डीके शिवकुमार मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर चर्चा

दिल्ली, 21 नवंबर 2025: कर्नाटक की सियासत में हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खेमे से जुड़े मंत्री एन. चलुवरायसामी और विधायक इकबाल हुसैन, एच.सी. बालकृष्ण, एस.आर. श्रीनिवास तथा टी.डी. राजेगौड़ा गुरुवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। ये सभी नेता कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि यह दौरा सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे होने के मौके पर सीएम पद रोटेशन के पुराने समझौते को लागू कराने का प्रयास है।

शिवकुमार गुट का दावा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच पावर शेयरिंग फॉर्मूला तय किया था। इसके तहत ढाई साल बाद डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनना था। अब ढाई साल पूरे होने के बाद शिवकुमार समर्थक इस वादे पर जोर दे रहे हैं। दिल्ली में ये नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलेंगे।

शिवकुमार समर्थक विधायक टीडी राजेगौड़ा ने वेणुगोपाल से मुलाकात भी कर ली। उन्होंने कहा कि यह समझौता पार्टी की एकता के लिए जरूरी है। खड़गे से शाम को बैठक तय है। कुल 10 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। इनमें डीके सुरेश (शिवकुमार के भाई) भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया अपना वादा निभाएंगे।

ये भी देखे: कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर नई चर्चा: डीके शिवकुमार की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात

You may also like