तरनतारन, 14 नवंबर 2025: आम आदमी पार्टी ने तरनतारन उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रमुख अमन अरोड़ा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों ने विपक्ष को ठुकरा दिया है और आम आदमी पार्टी पर विश्वास दिखाया है।
अमन अरोड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग के दलित समुदाय के खिलाफ गलत बयानों ने लोगों को नाराज किया। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया।
उन्होंने पंजाब और पंजाबियों को नुकसान पहुंचाने वाली भाजपा को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आज साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी हर धर्म हर मजहब और हर वर्ग की पहली पसंद है।
अरोड़ा ने दावा किया कि पिछले साढ़े तीन सालों का काम लोगों के दिल जीत गया। यह उपचुनाव 2027 विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल था। फाइनल में भी हम भारी अंतर से जीतेंगे।
उन्होंने कहा आने वाले डेढ़ साल में पार्टी पंजाब की सेवा जारी रखेगी। 2027 में फिर परचम लहराएंगे।
ये भी देखे: तरनतारन उपचुनाव रिजल्ट: AAP के हरमीत सिंह संधू 13वें राउंड में 11,594 वोटों से आगे