Chitrakoot News: चित्रकूट में ठंड लगने से धान काटते किसान महिला की मौत

by Manu
मौत

चित्रकूट, 12 नवंबर 2025: सरधुआ थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव के इंगुईहा पुरवा में एक दुखद हादसा हुआ है। बुधवार सुबह धान की फसल काटने गई 30 साल की केतकी देवी की खेत में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने ठंड लगने का दावा किया। केतकी के पति बब्बू यादव ने बताया कि वे दोनों सुबह खेत पहुंचे। वहां पानी भरा हुआ था। धान काटते समय केतकी को सर्दी लग गई। वह कांपने लगी।

बब्बू ने पत्नी को घर लाया। घरेलू उपाय आजमाए लेकिन केतकी को उल्टी होने लगी। वे घबरा गए। तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गए।

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर देख केतकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

केतकी के दो बेटे और एक बेटी हैं। पूरा परिवार सदमे में डूब गया है।

ये भी देखे: बैजनाथ में कर्ज के बोझ में दबे दंपति ने जहर पीया, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

You may also like