14
जहानाबाद, 11 नवंबर 2025: बिहार के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान जोरों पर चल रहा है। इसी बीच जहानाबाद में हिजाब का मुद्दा फिर गरमाया है। एक मुस्लिम महिला को पोलिंग बूथ के गेट पर चेकिंग के समय हिजाब उठाने को कहा गया।
महिला ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि बाहर इतने सारे लोग खड़े हैं। यहां हिजाब नहीं उठा सकती।
उसने बोला कि अंदर जाकर वोट डालूंगी तो हिजाब उठा लूंगी। सबके सामने चेहरा दिखाना सही नहीं लगता। हम घर से हिजाब पहनकर ही क्यों निकलते हैं। थोड़ी परेशानी तो होती ही है।
महिला ने अपनी बात रखी फिर वे अंदर चली गईं। वहां वोट डाला और पहचान पत्र दिखाया और नियमों के मुताबिक चेहरा भी सामने किया।
ये भी देखे: Bihar Election: महागठबंधन की जगह जदयू को वोट देने पर एक परिवार को लाठी-डंडों से पीटा