लाल किला ब्लास्ट: 8 लोगों की मौत के बाद सीएम योगी ने यूपी में कड़ा अलर्ट जारी किया

by Manu
MP पुलिस

लखनऊ, 10 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस हादसे में आठ लोग मारे गए है। बारह से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।

घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास घटी। एक कार में विस्फोट हुआ। आग लग गई। आसपास तीन चार गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं। दृश्यों में आग की लपटें और धुआं आसमान छू रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने यूपी में तुरंत अलर्ट घोषित कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रमुख जगहों धार्मिक स्थलों बाजारों और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए।

योगी ने सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी तेज करने के आदेश दिए गए है। संवेदनशील जिलों में ड्रोन और सर्विलांस कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

ये भी देखे: लाल किला धमाके के बाद हिमाचल में अलर्ट, सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच

You may also like