15
चंडीगढ़, 10 नवंबर 2025: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर में बुलाया जाएगा। सत्र की तिथियां जल्द ही तय हो जाएंगी। सत्र के दौरान सबसे अच्छे विधायक और अधिकारी को सम्मान दिया जाएगा।
विधानसभा स्पीकर ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनने के लिए नियमों में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि नई विधानसभा भवन के लिए प्रयास जारी हैं। सरकार के पास कुछ विकल्प मौजूद हैं। उन पर काम चल रहा है।
स्पीकर ने कहा विधानसभा में अफसर से लेकर चपरासी तक सबको ट्रेनिंग मिलेगी। उन्होंने बताया कि नियमों में संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए रिटायर्ड कानून विशेषज्ञ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह काम पिछले चार महीने से हो रहा है।
ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा ने अपराधियों के महिमामंडन पर लगाम लगाने का प्रस्ताव पारित किया