Bihar Election: महागठबंधन की जगह जदयू को वोट देने पर एक परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

by Manu
हमला

बक्सर, 10 नवंबर 2025: स्थानीय थाना क्षेत्र के सोवां गांव के पोखरा टोला में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। श्याम नारायण पासवान की पत्नी निधि देवी ने शिकायत कर उन्होंने बताया कि जनता दल यूनाइटेड को वोट देने से नाराज कुछ लोगों ने 8 नवंबर की शाम उनके घर पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने लाठी-डंडों से पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ हमला किया। कई लोग जख्मी हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक है। उसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है।

निधि देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने सत्येंद्र महतो, नीरज महतो, राजन, मिथिलेश समेत 17 लोगों का नाम लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने कहा कि हमलावर जातिसूचक गालियां बकते चिल्ला रहे थे। पहले उन्होंने मेरे देवर पर प्रहार किया। फिर ससुर को बचाने आए तो उन पर भी जानलेवा वार किया। पुलिस थाना मामले की जांच कर रहा है।

ये भी देखे: बिहार चुनाव में हिंसा, गया के टिकारी में विधायक अनिल कुमार पर ग्रामीणों ने किया पथराव

You may also like