सिरसा में दुष्कर्म केस में सौदा कराने पर दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by Manu
पुलिसकर्मी सस्पेंड

सिरसा, 08 नवंबर 2025: सिरसा दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में सौदा कराने के आरोप में पुलिस ने दो अधिकारियों पर कार्रवाई की। सिविल लाइन थाने की टीम ने सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र और एएसआई विजय कुमार को भ्रष्टाचार के तहत गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई सीआईडी चीफ एडीजीपी सौरभ सिंह को मिली शिकायत पर हुई। सिरसा अनाज मंडी के कारोबारी पवन बंसल पर 31 अक्टूबर को पंजाब के सरदूलगढ़ की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

एएसआई विजय कुमार को पवन बंसल से पुरानी पहचान थी। पवन ने विजय से महिला के साथ सुलह कराने को कहा। विजय ने जांच अधिकारी एसआई जगदीश चंद्र से बात की।

दोनों ने कथित तौर पर महिला से संपर्क किया। उन्होंने 2 लाख 30 हजार रुपये में सौदा पक्का कर दिया।

ये भी देखे: सिरसा के डबवाली में मनरेगा घोटाले में ABPO बर्खास्त, DC की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

You may also like