चंडीगढ़, 08 नवंबर 2025: पंजाब की राजनीति में शनिवार को दुखद खबर आई। बंगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह सूंढ का अचानक निधन हो गया। एक होटल में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
निधन की खबर फैली तो पूरे राजनीतिक हलकों में सन्नाटा छा गया। त्रिलोचन सिंह सूंढ ने कांग्रेस से लंबे समय तक जुड़कर काम किया। वे बंगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
लोग उन्हें विनम्र स्वभाव के लिए याद रखते हैं। वे जनता से गहरा रिश्ता जोड़ते थे। राजनीति के अलावा समाजसेवा में भी उनका बड़ा हाथ रहा।
निधन की खबरे आने के बाद पंजाब कांग्रेस ने उनके योगदान को सराहा। पार्टी ने बयान में कहा कि त्रिलोचन सूंढ का जाना पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा संघर्ष और ईमानदारी के प्रतीक रहेंगे। इस दुख की वजह से पार्टी ने रोड शो रद्द कर दिया। कल का निर्धारित कार्यक्रम स्थगित हो गया।
ये भी देखे: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजनीश मित्तल शैंटी का निधन, नाभा में होगा अंतिम संस्कार