पटना, 06 नवंबर 2025: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव जीतेंगे। चुनाव के बाद उनकी पार्टी एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में सामने आएगी। पार्टी इस बार राज्य में 44 सीटों पर लड़ेगी।
तेज प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्हें पूरा यकीन है कि महुआ की जनता फिर से उनका साथ देगी। उन्होंने पूछा कि क्यों नहीं देगी। वे लोगों के लिए काम कर चुके हैं। जनता यह अच्छी तरह जानती है।
बीजेपी के कुछ नेताओं ने उनकी तारीफ की है। इस पर सवाल पूछे गए। तेज प्रताप ने जवाब दिया, अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए। नकारात्मक राजनीति की आलोचना जरूरी है। अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसकी सराहना करो। गलत काम पर सवाल उठाओ। हम अच्छे काम पर भरोसा रखते हैं। जनता इसकी कद्र जरूर करेगी।
ये भी देखे: तेज प्रताप का तेजस्वी पर तंज, कहा – ‘वो अभी बच्चा है, चुनाव बाद झुनझुना थमा देंगे’