दानापुर, 03 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच लालू प्रसाद यादव आज मैदान में उतर आए। खराब सेहत के बावजूद लालू ने दानापुर में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। यह उनके लिए इस चुनाव का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। मीडियाकर्मियों से बातचीत में लालू ने दावा किया कि महागठबंधन की जीत पक्की है। 14 नवंबर के बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
लालू यादव ने दीघा और दानापुर विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया। वे एक रथ पर सवार होकर सड़क पर निकले। रथ में लालू के साथ उनकी बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार, दीघा की आरजेडी उम्मीदवार दिव्या गौतम और अन्य नेता मौजूद थे।
लालू यादव के काफिले के पीछे दानापुर से आरजेडी उम्मीदवार रीत लाल यादव की पत्नी भी चल रही थीं। जेल में बंद बाहुबली नेता की प्रतिनिधि के रूप में प्रचार कर रही हैं।
ये भी देखे: Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने लालू यादव को ठहराया ‘धृतराष्ट्र’, कहा- बेटे को गद्दी दिलाने की बेचैनी