कौशाम्बी, 01 नवंबर 2025: देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने शनिवार को आलमचंद गांव के महेश्वरी प्रसाद इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में हिस्सा लिया। यह आयोजन कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय देवेंद्रनाथ की स्मृति में हुआ। गवई ने कहा कि भगवान राम और महात्मा बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनेगा। कौशाम्बी तो बुद्ध की पावन धरती है, जहां से शांति का संदेश दुनिया भर में फैला।
उन्होंने सम्राट अशोक का उदाहरण दिया। दुनिया जीतने के बाद अशोक ने हिंसा छोड़ बौद्ध मार्ग अपनाया। यही दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। उनके साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली भी मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधक वत्सल नाथ ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल रंगीन कर दिया। नृत्य, संगीत और नाटक ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
ये भी देखे: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, 24 नवंबर को ग्रहण करेंगे पदभार