19
अंबाला, 29 अक्टूबर 2025: हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फ्रांस से आए घातक राफेल लड़ाकू विमान में आसमान की सैर करेंगी। एयर फोर्स के खास आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मेहमान बनकर पहुंचीं है। वे राफेल से ही अंबाला का हवाई दौरा भी कर सकती हैं।
जिला प्रशासन ने पूरे प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए कार्यक्रम की सारी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। डिप्टी कमिश्नर अजय सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से स्पेशल फ्लाइट से सीधे एयरबेस की छावनी में उतरीं।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाके में ड्रोनों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। एयर फोर्स स्टेशन के अंदर मोबाइल फोन ले जाना मना है।
ये भी देखे: Ambala Airbase: राष्ट्रपति मुर्मू का अंबाला एयरबेस पर दौरा, पहली बार राफेल में उड़ान भरेंगी