लखनऊ, 27 अक्टूबर 2025: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) प्रहरी अब मतदाता सूचियों के हर बदलाव पर पैनी नजर रखेंगे। बूथ स्तर तक इनकी तैनाती तेजी से हो रही है। कोई नाम गलत तरीके से न कटे और वोटरों के हक की रक्षा हो सके।
सोमवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने खुद X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर अपनी रणनीति साफ कर दी। उन्होंने लिखा, “सबको उसके वोट का अधिकार दिलाना है, हर वोट का प्रहरी बनकर लोकतंत्र बचाना है।” बिहार में SIR के खिलाफ सपा ने जमकर विरोध किया था। अब यूपी में प्रक्रिया शुरू होते ही कार्यकर्ताओं को अलर्ट मोड में ला दिया गया है।
PDA प्रहरियों की तैनाती का सिलसिला जोरों पर है। इनका मुख्य काम बूथों पर SIR की प्रक्रिया की निगरानी करना होगा। अगर कहीं मनमानी हुई या नाम गलत काटे गए, तो तुरंत रिपोर्ट करेंगे।
ये भी देखे: सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, बिहार में SIR में गड़बड़ी हुई तो रद्द हो सकता है पूरा अभियान