योगी का फायर सर्विस पर बड़ा ऐलान, फायर सर्विस में जल्द बनेगी स्पेशलाइज्ड यूनिट

by Manu
up cm yogi

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिक विस्तार और तेज शहरीकरण को देखते हुए फायर सर्विस को और सशक्त, आधुनिक व जनसुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना जरूरी है। उन्होंने विभाग को सिर्फ आग बुझाने तक सीमित न रखते हुए इसे आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन और इमरजेंसी सेवाओं का एकीकृत हिस्सा बनाने के निर्देश दिए।

सरकारी आवास पर हुई इस समीक्षा बैठक में सीएम ने कैडर रिव्यू की जरूरत बताते हुए हर रीजन में स्पेशलाइज्ड यूनिट गठित करने का आदेश दिया। ये यूनिट केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल हादसों और सुपर हाईराइज बिल्डिंग जैसी स्थितियों से निपटने में सक्षम होंगी। योगी ने फायर सर्विस को अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ से लैस करने पर जोर दिया।

बैठक में नए पदों के सृजन पर भी चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि विभाग की क्षमता बढ़ाने के लिए हर जिले में अकाउंट कैडर स्थापित किया जाए। साथ ही, राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय में अतिरिक्त पद बनाकर ट्रेनिंग और रिसर्च की क्वालिटी को ऊंचा किया जाए।

ये भी देखें: डबल इंजन सरकार में युवा शक्ति बनी राष्ट्र शक्ति, योगी ने लखनऊ में खेल सामग्री वितरण समारोह को किया संबोधित

You may also like