45
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर 2025: पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज गायक खान साहब पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सलमा परवीन के निधन के सदमे से उबर भी न पाए थे कि बुधवार को उनके पिता ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि पिता को अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
कुछ दिन पहले ही 25 सितंबर को चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उनकी मां सलमा परवीन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे कई दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में थीं। अब पिता के चले जाने से खान साहब का परिवार पूरी तरह शोक में है।
ये भी देखे: पंजाबी संगीत के सितारे खान साहब की मां का निधन, चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस