चंडीगढ़, 13 अक्तूबर 2025: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत की जांच तेज हो गई है। सिंगापुर में उनके अंतिम पलों के गवाह रहे तीन असमिया प्रवासी सोमवार को पुलिस के सामने हाजिर हो गए। ये लोग दूसरे नोटिस के जवाब में CID मुख्यालय पहुंचे है। उनसे सख्ती से सवाल-जवाब शुरू हो चुका है।
पुलिस के अनुसार, अगले दो दिनों में सिंगापुर में रहने वाले कुछ और असमिया प्रवासी भी बयान दर्ज कराने असम आ सकते हैं। CID के स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जिओलॉन्ग स्टैनारजरी, परीक्षित शर्मा और सिद्धार्थ बोरा सुबह ही मुख्यालय पहुंचे। चौथे गवाह भास्कर ज्योति दत्ता के शाम तक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “तीनों से पूछताछ शुरू हो चुकी है। हम चौथे का इंतजार कर रहे हैं।”
ये भी देखें: जुबीन गर्ग हत्याकांड में नया ट्विस्ट, चचेरे भाई संदीपन को किया गया गिरफ्तार