कांग्रेस पर तरुण चुघ का जोरदार हमला, इस मामले को लेकर जमकर घेरा

by Manu
तरुण चुघ

चंडीगढ़, 13 अक्तूबर 2025: ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बयान ने राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने चिदंबरम पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 1984 में श्री दरबार साहिब में टैंकों को घुसाने का फैसला कांग्रेस की इंदिरा गांधी के अहंकार का नतीजा था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री के आदेश के बिना सेना टैंकों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में घुसकर गोले दागती?

चुघ ने एक बयान जारी कर कहा, “कांग्रेस के पाप इतने गंभीर हैं कि आपके झूठ से वे छिप नहीं सकते। दुनिया जानती है कि इंदिरा गांधी का अहंकार ही श्री दरबार साहिब पर हमला करवाने का कारण बना।” उन्होंने 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद धूल में दबी फाइलों को खोलने और कार्रवाई शुरू करने का जिक्र किया। चुघ ने कांग्रेस के पुराने घावों को कुरेदते हुए कहा कि ये पाप कभी माफ नहीं होंगे।

इसके साथ ही चुघ ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा और राजा वडिंग पर तंज कसा, “दरबार साहिब पर टैंक चलवाने वाले परिवार की चमचागिरी क्यों कर रहे हैं आप?”

ये भी देखे: वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध, AIMPLB ने जताई नाराजगी

You may also like