दिल्ली, 11 अक्तूबर 2025: विदेश मंत्रालय (MEA) ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की शुक्रवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में MEA का कोई हस्तक्षेप या भूमिका नहीं थी। महिला पत्रकारों को न बुलाने के फैसले पर भी MEA ने बताया कि ये आयोजकों का अपना निर्णय था।
मंत्रालय की ये प्रतिक्रिया तब आई जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की गैरमौजूदगी पर सोशल मीडिया और मीडिया में आलोचना तेज हो गई। MEA के एक अधिकारी ने कहा, “हमने कोई निर्देश नहीं दिया। ये आयोजकों की जिम्मेदारी थी, और MEA इसमें शामिल ही नहीं था।”
गुरुवार को ही नई दिल्ली पहुंचे मुत्ताकी ने दूसरे ही दिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय व्यापार, मानवीय सहायता और सुरक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा की।
मुलाकात के बाद मुत्ताकी ने दारुल उलूम देवबंद का भी दौरा किया और आगरा के ताजमहल का दीदार करने की योजना बनाई है।
ये भी देखे: तालिबान शासन के बाद पहली बार भारत पहुंचे अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी, होंगी अहम बैठकें